कोतवाली अल्मोड़ा / लमगड़ा पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर 4 वाहन चालकों को किया गिरफतार एवं 4 वाहन सीज
अल्मोड़ा। पंचायती चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाये जा रहे वाहन चैंकिंग अभियान के अन्तर्गत दिनाॅक- 06.10.2019 को व0उ0नि0 विशन लाल कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा दौराने वाहन चैकिंग वाहन संख्या-यू0के0-01-ए-2276 अल्टो कार के चालक कंचन मुगली पुत्र आन्दन बल्लभ मुगली, निवासी- जाखनदेवी, अल्मोड़ा व अल्टो कार संख्यायू0के0-01-टीए-3097 के चालक रघुवीर सिंह बजैठा पुत्र राम सिंह बजैठा, निवासी- बरसीमी अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर तथा थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री जगदीश ढकरियाल द्वारा वाहन संख्या- यू0के0-01-टीए- 3354 अल्टो कार के चालक विनोद भट्ट पुत्र उर्वादत्त भट्ट, निवासी- दन्या अल्मोड़ा व यू0के0-05-सीए-1161 यूटिलिटी के चालक नरेन्द्र सिंह पुत्र हनुमान राम, निवासी- जाखनी, पिथौरागढ़ को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराने के उपरान्त कोर्ट चालान करते हुऐ उक्त चारों वाहनों को सीज किया गया है।
दशहरा महोत्वस को शान्ति पूर्ण तरीके से मनाने हेतु कोतवाली अल्मोड़ा में आयोजित की गोष्ठी
श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर श्री कमल राम आर्य पुलिस उपाधीक्षक नगर अल्मोड़ा की अध्यक्षता में दिनाॅक- 08.10.2019 को नगर अल्मोडा में मनाये जाने वाले दशहरा महोत्सव में पुतलों के साथ निकलने वाले जुलूस में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु आज दिनांक 7-10-19 को शान्ति सुरक्षा की गोष्ठी कोतवाली अल्मोडा में आयोजित की गयी। गोष्ठी में शान्ति एवं साम्प्रदायिक सद्भाव स्थापित कर पुलिस को सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी। सभी 28 पुतलों की ऊॅचाई निर्धारित मानकों के अनुसार रखने एवं समय से मेला स्थलपर पुतलों को पहॅुचने का अनुरोध किया गया। बैठक में श्री संजय कुमार तहसीलदार अल्मोड़ा श्री संतोष अग्रवाल एसडीओ विद्युत विभाग अल्मोड़ा एवं श्री अरूण कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, श्री संतोष बगड़वाल निरीक्षक एलआईयू, श्री किशन गुरुरानी रेड क्रॉस सोसाइटी,श्री अजीत कार्की अध्यक्ष दशहरा मेला, श्री दर्शन रावत मुख्य संयोजक,, श्री मनोज सनवाल, सचिव , श्री वैभव पाण्डे उपसचिव, श्री सचिन टम्टा आदि उपस्थित रहे।
