केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ी को उचीकृत कर इंटर मीडिएट किया गया
उत्तरकाशी । केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय राजगढ़ी को उचीकृत कर इंटर मीडिएट कर दिया है। यहां इंटर मीडिएट की कक्षाओं के संचालन को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आदेश भी जारी किया गया है। विद्यालय का उचरण किए जाने पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनवीर चौहान, जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, राजेन्द्र सेमवाल, रामकुमार डिमरी आदि ने डॉ निशंक का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।लगभग डेढ़ दशक पहले तत्कालीन भाजपा सांसद महाराजा मानवेंद्र शाह ने उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत राजगढ़ी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की थी। तब यह विद्यालय प्राथमिक स्तर से शुरू हुआ था। जो वर्तमान में हाई स्कूल तक संचालित हो रहा है और अब इस बार केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा यह केंद्रीय विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज के रूप में उचीकृत किया गया है। यहां इंटर मीडिएट के विषयों के शुरू करने का भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आदेश जारी किया गया है। केंद्रीय मानव विकास संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के जनसंपर्क अधिकारी मनवीर चौहान का कहना है कि इस केंद्रीय विद्यालय का उचीकरण होने से यहां पढऩे वाले छात्र छात्राएं अब हाई स्कूल उत्तीर्ण करने के बाद राजगढ़ी में ही इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर सकेंगे। इससे पूर्व हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बाद यहां केंद्रीय विद्यालय में पढऩे वाले छात्र छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए देहरादून या अन्य शहरों में जाना पड़ता था। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ी को उचीकृत करने पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है तथा कहा है कि केंद्रीय विद्यालय के उचीकृत होने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
