March 11, 2026

डीएम रंजना राजगुरू ने दी दीपावली की बधाई

 

बागेश्वर। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के पावन पर्व पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने समस्त जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधार्इ देते हुए जनपद में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए र्इश्वर से प्रार्थना की। जिलाधिकारी ने अपने बधार्इ संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश का त्यौहार है जिसे हम सभी को आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनायें। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम र्इको फ्रैंडली दीपावली मनायें ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे।