Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

रा.प्रा. वि. बजेला धौलादेवी ने मनाया राज्य  स्थापना दिवस

 

अल्मोड़ा। आज बच्चो ने विद्यालय मे राज्य स्थापना दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया इस पुनीत अवसर पर बच्चों का उत्साह देखने लायक था इस खुशी को बच्चो ने प्रातः काल प्रभात फेरी का आयोजन कर प्रदर्शित किया उन्होंने- *आओ लोगो देखो झांकी उत्तराखंड महान की, इस मिट्टी को झुककर चूमो शत-शत करो प्रणाम भी, जय उत्तराखंड जय हिमाल* के नारे लगा कर पूरे सेवित क्षेत्र को गुंजयमान कर दिया ।
तत्पश्चात विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा *मिष्ठान रूपी केक* काट कर पर्व को बच्चों के समक्ष स्मरणीय करने का प्रयास किया गया बच्चो को उत्तराखंड राज्य निर्माण के संघर्षों के बारे मे बताया गया तथा राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही उन्हें कहा गया कि शहीदों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए हम सभी राज्य वासियों को तन मन धन से राज्य हित करना होगा,यही अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी एवं हमारा अलग राज्य बनवाना सार्थक होगा।
बच्चों ने इस सुअवसर पर वृहत *रंगोली* का निर्माण कर अपनी मातृभूमि उत्तराखंड के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया व अपने पुनीत कार्यो से इस देवभूमि को पूरे विश्व में आदर्शमयी करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बच्चो द्वारा *मेरे सपनों का उत्तराखंड* पर *पोस्टर व चित्र बनाये* , साथ ही बहुत से *सांस्कृतिक कार्यक्रमों* का भी आयोजन किया ।
आप सभी लोगों को 9 नवम्बर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।उत्तराखंड राज्य प्रगति के पथ पर सदा बढ़ते रहे।

 

Advertisement