बागेश्वर पुलिस ने अयोध्या राम जन्म भूमि मामले में निर्णय आने पर किया फ्लैग मार्च व जनता से शांति बनाए रखने, सोशल मीडिया की अफवाहों से बचने की अपील की गयी
बागेश्वर। आज अयोध्या राम जन्म भूमि मामले में निर्णय आने के दृष्टिगत *श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक महोदया बागेश्वर के आदेशानुसार* जनपद क्षेत्रान्तर्गत शांति व्यवस्था व साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु *श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर* द्वारा कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत, *सुश्री संगीता पुलिस उपाधीक्षक महोदया कपकोट* द्वारा थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत व *उ0नि0 श्री कैलाश बिष्ट थानाध्यक्ष बैजनाथ* द्वारा थाना बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च किया गया, क्षेत्र की सम्मानित जनता से माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए शांति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी व बताया गया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाहें/भ्रामक सन्देश ना फैलाएं।
