कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री की 103वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
बागेश्वर। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 103वीं जयंती पर याद किया। पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर देश व समाज हित के कार्य करने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्व. गांधी को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास में स्व. गांधी का अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर तमाम कार्य किए। देश में महिला सशक्तीरण को बढ़ावा देने में उनका योगदान रहा। उन्होंने कहा कि उनके काम की विपक्ष भी सराहना करता था। आज भी लोग उनके किए कार्यों को याद करते हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्यगणों ने भी भागीदारी की। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, सुनीता टटा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बहादुर सिंह बिष्ट, भीम कुमार, महेश पंत, ईश्वर पांडे, रंजीत दास, बाला राम, विनोद पाठक, धीरज कोरंगा, किशन गिरी, प्रेम राम, प्रेम सिंह, राजा पांडे, मोहन सिंह आदि मोजूद रहे।
