Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

मोटापे से हैं परेशान तो आज ही खाना शुरू करें शिमला मिर्च, जानें और भी फायदे

आखरीआंख
सर्दियों के मौसम में शिमला मिर्च की सब्जी खाने का मजा ही कुछ और है. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. शिमला मिर्च को कई तरीके से सब्जियों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है जिस वजह से इसके सेवन से मोटापा नहीं बढ़ता है और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रहता है.
रिपोर्ट के मुताबिक़ जानते हैं शिमला मिर्च खाने के फायदे..
वजन होगा नियंत्रित:
कई लोग मोटापे से परेशान होते हैं और वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए शिमला मिर्च का इस्तेमाल करना काफी कारगर साबित हो सकता है. इसमें काफी कम कैलोरी होती है. ऐसे में ये बेहद आसानी से पच जाती है. इसे खाने से बॉडी का मेटाबॉलिम अछा होता है.
पोषक तत्वों से भरी हुई:
शिमला मिर्च में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बॉडी के लिए बेहद जरूरी हैं. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फलेवानाइॅड्स, अल्कालॉइड्स, टैनिन और अल्कालॉइड्स प्रचुर मात्रा में होते हैं जो एंटी-इंफलेमेटरी, एनलजेस्टिक और एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करते हैं.
आयरन को सोखने में करती है मदद:
बॉडी में आयरन को सोखने के लिए विटामिन सी की आवश्यकता होती है. चूंकि इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में इसके सेवन से बॉडी अछी तरह आयरन का इस्तेमाल कर पाती है और आपको खून की कमी या एनीमिया भी नहीं होता है.

Advertisement