Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

उत्तराखण्ड की बेटी ने बढ़ाया मान

देहरादून। उत्तराखण्ड की बेटी ने उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। फिक्की लो उत्तराखण्ड की जनरल सेक्रेटरी एवं त्रिकोण सोसायटी की अध्यक्ष डा. नेहा शर्मा स्किलिंग के क्षेत्र में कार्य करने एवं अब तक 3000 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समानित किया गया। शिखर ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल डवलपमेंट, फिक्की लो उत्तराखण्ड, त्रिकोण सोसायटी एवं दिल्ली सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 7वें नेशनल सीएसआर समिट का अयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुय अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक मौजूद थे। उन्होंने शिक्षा के अधिकार क्षेत्र में सीएसआर की उपयोगिता पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं पहले ही चलाई जा रही है और कई योजनाओं का कार्य चल रहा है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में सीएसआर की उपयोगिता को बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों को डा. निशंक ने शिक्षा की उपयोगिता पर जोर डालते हुए कहा कि आज के दौर में शिक्षा का बहुत महत्व है और हर बचे को शिक्षित होना ही चाहिए। कार्यक्रम को दो सेशन में बांटा गया था जिसमें प्रथम सेेशन में सीओओ टेक महेंद्रा फाउंडेशन चेतन कपूर, पूर्व केंद्रीय सचिव मिनिस्टी ऑफ फाइनेंस मौ. हलीम खान, जीएम सस्टेनेबिलिटी एंड सीआर आदित्य बिरला ग्रुप डा. लोपामुद्रा प्रियदर्शिनी, वीपी सैमसंग इंडिया सुकेश जैन, डायरेक्टर जनरल इंटरनेशनल चैंबर ऑफ सर्विसेज गुलशन शर्मा ने अपने विचार रखे। वहीं दूसरे सेशन में हैड सीएसआर पीएल इंडस्ट्री लिमिटेड विजय सिंह, फाउंडर स्पर्श गंगा अभियान आरूषी निशंक पोखरियाल, मेंबर फिक्की लो उत्तराखण्ड एवं एडवोकट त्रिषला मलिक ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर त्रिकोण सोसायटी जो कि कार्यक्रम के आयोजकों में थी द्वारा उत्तराखड में किए जा रहे कार्यों की साहरना करते हुए अध्यक्ष त्रिकोण सोसायटी एवं जनरल सेक्रेटरी फिक्की लो डा. नेहा शर्मा को अंडर प्रिवलेड बचों को शिक्षित करने एवं तीन हजार से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समानित किया गया। उन्हें समानित करने वालों में डीजपी हैदराबाद, टी कृष्णा प्रसाद, वाइंट कमिश्नर दिल्ली पुलिस देवेश कुमार, वीपी शिखर आदित्य घिलडियाल, सीएमडी गेल दिल्ली आशुतोष कर्नाटक, फिक्की लो उत्तराखण्ड से नमिता गुप्ता, दीपा धामी मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement