March 11, 2026

 पुलिस उपाधीक्षक  कपकोट, द्वारा की गयी होटल/ढाबों की चैकिंग एवं सार्वजनिक स्थानों पर लोक न्यूसैंस फैलाने पर 19 व्यक्तियों के विरूद्ध  कार्यवाही

 

 

बागेश्वर। श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार* होटल/ढाबों की चैकिंग किये जाने व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर लोक न्यूसैंस फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के तहत दिनांकः 22-11-2019 को *सुश्री संगीता, पुलिस उपाधीक्षक , कपकोट, द्वारा* बागेश्वर नगर क्षेत्र के होटल/ढाबों की चैकिंग की गयी तथा अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए होटल/ढाबा मालिकों को सख्त हिदायत दी कि होटलों/ढाबों में लोगों को शराब पिलाई गई तो सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। इसी क्रम में *थाना कोतवाली बागेश्वर, थाना बैजनाथ, कपकोट,कौसानी व चौकी रीमा पुलिस द्वारा* अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तगर्त चैकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर लोक न्यूसैंस फैलाने व सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर कुल- 19 व्यक्तियों का चालान कर 4,950/- रूपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

 

 

 

You may have missed