बागेश्वर में डीएम ने दिलाई संविधान दिवस की शपथ
बागेश्वर । भारतीय संविधान की 70वीं वर्षगाठ के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर बागेश्वर में जिलाधिकरी रंजना राजगुरू ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलार्इ।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान विश्व का सर्वोच्च संविधान है, संविधान को बनाने में 02 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा है, जो 26 नवम्बर, 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया गया। तथा गणतंत्र भारत में 26 जनवरी, 1950 से संविधान अमल में लाया गया। जिसमें संविधान निर्माता द्वारा हर वर्ग का विशेष ध्याान रखते हुए इसे तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ने से ही उसके महत्व को समझा जा सकता है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि संविधान के महत्व को समझते हुए उसे आत्मसात करें तथा संविधान में जो भी प्रस्तावना दी गयी है उसका सभी कडार्इ से पालन करने के साथ ही हम सभी को भारत के संविधान की गरिमा बनाये रखनी होगी। तथा सभी अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा व र्इमानदारी से करना होगा। और कहा कि हमें मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए उन्होंने कहा कि समाज के निर्बल वर्गो को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सभी को कार्य करने की आवश्यकता हैं।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, काण्डा योगेन्द्र सिंह, गरूड़ जयवर्द्धन शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया, कोषाधिकारी भारत चंद, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डी0एस0 देवडी, मुख्य वैयत्तिक अधिकारी भगवत प्रसाद पंत सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।
