Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

देश की महिलाओं को सुरक्षित माहौल दिया जाए

नैनीताल। देश के विभिन्न रायों में महिलाओं और बचों के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर विमर्श संस्था की ओर से सोमवार को तल्लीताल में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। तल्लीताल डांट में आयोजित प्रदर्शन में महिला हिंसा रोकने, देश की महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल देने, दुराचार की घटनाओं को रोकने के लिए सत कानून बनाने की मांग की गई। इस मौके पर संस्था की मुखिया कंचन भंडारी, गायत्री, जगदीश भंडारी, भूपेंद्र, गोविंद, हरीश, नीलम आदि ने विचार रखे। इधर, कुमाऊं विवि शिक्षक संघ कूटा ने हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुई घटना पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सत कानून बनाने की जरूरत है। इस मौके पर कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. सुचेतन साह, डॉ. सोहेल जावेद, डॉ. दीपिका पंत आदि मौजूद रहे।

Advertisement