May 4, 2026

बागेश्वर के आंदोलित कर्मचारियों की नही हो रही सुनवाई 

बागेश्वर। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जल संस्थान संयुक्त मोर्चा का धरना एक सप्ताह से चल रहा है, लेकिन उनका सुधलेवा कोई नहीं है। मंगलवार को कर्मचारी आंदोलन स्थल जल संस्थान कार्यालय के बाहर जमे रहे। विभाग का कोई भी जिमेदार अधिकारी उनकी मांगों को सुनने को तैयार नहीं है। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी काम लेते समय तो उन्हें निर्देश देते हैं, लेकिन जब उनकी मांगें सामने आतीं हैं तो वह सबकुछ ठेकेदार पर छोड़ देते हैं। इस कारण उनको न तो समय पर मानदेय मिलता है और नही अन्य लंबित भुगतान। इन्हीं मांगों को लेकर वे आरपार की लड़ाई को यहां बैठे हैं। इस बार निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। सभा की अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक कुशल सिंह रावत ने संचालन नवीन चंद्र पांडे ने किया। इस मौके पर शेखर चंद्र जोशी, गोपाल कृष्ण, रविशंकर, चंचल सिंह, रोहित राम, गोविंद राम, राजेंद्र प्रसाद जोशी, आदिल हुसैन, नईम मोहमद, देवेंद्र तिवारी, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।