Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

टनकपुर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

चपावत । टनकपुर के मोतीराम चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर अंकुश नही लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी ने बताया कि लगातार प्याज साथ साथ अन्य खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल आदि के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश सरकार को इसके लिए जल्द ही कोई कार्रवाई करनी चाहिए। गरीब लोग इस महंगाई की मार से परेशान हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान हेमचंद जोशी, अशोक मुरारी, देवेन्द्र सिंह, मोहन सिंह, सूरज बोहरा, भैरव दत्त जोशी, फैसल सिद्दीकी, कामरान अंसारी, रजा हुसैन, मो. दानिश, नीरज मिश्रा, गौतम चंद, राहुल कुमार, हर्षित शर्मा, गौरव शर्मा, गुलशन वर्मा, सुभान राजा, हितेश कुणाल, कबीर सिंह जोंटी, आसिफ खान, मोहन सिंह, मोनिश सिद्दीकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement