March 23, 2026

1किलो 253ग्राम चरस के साथ दो गिरतार

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में पुलिस ने दो लोगों को एक किलो 253 ग्राम चरस के साथ गिरतार किया है। उन्होंने आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने एंचोली तिराहे पर आठगांव शिलिंग रोड में कब्रिस्तान बैंड के पास ऑल्टो कार संया यूके 05सीए0940 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उन्हें सोबन सिंह(30) निवासी द्यौड़ा,कनालीछीना और मो. शोएब निवासी मोहल्ला नूरी नगर थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश एक किलो 253ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।