Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

जिपं उपाध्यक्ष ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी

विकास कार्यो को निजी खर्च लगाने को भी है तैयार

बागेश्वर। जिला पंचायत उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद नवीन परिहार ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र का भ्रमण शुरू कर दिया है। रविवार को वह सात, रतबे, गुनाकोट, चामी, भयेड़ी आदि गांवों में गये। क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी और उनके निदान का आश्वासन दिया। क्षेत्र भ्रमण पर आये जिपं उपाध्यक्ष परिहार का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। उन्हें फूल मालाएं पहनाई। लोगों ने उन्हें गांव व क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत करवाया। परिहार ने कहा कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष होने के चलते पूरे जिले की समस्याओं के निदान का प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा अपने जिला पंचायत क्षेत्र के लिए उनकी कहीं अधिक जिमेदारी है। यहां के विकास के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानियों का निदान करने के लिए वह सदैव तत्पर हैं। उनकी समस्याओं के निदान के लिए अगर निजी खर्च से भी काम करना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे। भ्रमण में ग्राम प्रधान दर्शन सिंह बिष्ट, भगवत सिंह, दर्शन कुमार, राजन सिंह आदि शामिल रहे।

Advertisement