Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 26, 2026

रेड साड़ी में सिंपल लेकिन खूबसूरत दिख रहीं कटरीना

आखरीआंख फ़िल्म ब्यूरो मुम्बई
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ अपने ड्रेसिंग सेंस से फैंस को अलग-अलग स्टाइलिंग टिप्स देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पिक्चर के लिए पोज दिया जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
दरअसल, कटरीना नई तस्वीरों में प्रिंटेंड रेड साड़ी और रेड कलर की ही बिंदी में पोज देते हुए काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं। ऐक्ट्रेस के देसी लुक पर काफी लाइक्स आ रहे हैं। कटरीना ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिसमें वह काफी सिंपल लेकिन खूबसूरत दिख रही हैं।
इसके साथ उन्होंने गोल्डन इयररिंग्स पहन रखी हैं जो उनके पूरे लुक को कॉप्लिमेंट कर रही हैं। ऐक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने उनकी तस्वीरों पर कॉमेंट करते हुए लिखा, आप क्यों इतनी खूबसूरत हैं?
बता दें, कटरीना उन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं जो किसी भी आउटफिट में फैंस का दिल जीत लेती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अब रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी अक्षय कुमार के साथ नजरआएंगी। फिल्म में गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, नीना गुप्ता जैसे ऐक्टर्स भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म मार्च 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
००

अपनी अगली फिल्म में सलमान खान को कास्ट करना चाहते हैं आनंद एल राय
सलमान खान बॉलिवुड के उन स्टार्स में से एक हैं जिनके साथ हर निर्माता-निर्देशक काम करना चाहता है। वैसे तो सलमान लगभग हर बड़े डायरेक्टर के साथ काम कर चुके हैं। लेकिन अभी तक आनंद एल राय के साथ उन्होंने एक भी फिल्म नहीं की है। अब सलमान के दिमाग में आनंद एल राय का नाम है या नहीं, यह तो वही जानें पर खुद आनंद तो उनके साथ काम करना चाहते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद एल राय अपनी अगली फिल्म के लिए सलमान को साइन करना चाहते हैं। इस फिल्म को वह भूषण कुमार के साथ मिलकर बना रहे हैं। आनंद एल राय और भूषण कुमार के बीच पहले कुछ प्रॉजेक्ट्स को लेकर अनबन हो गई थी। लेकिन इसके बावजूद दोनों ने साथ में काम करने का फैसला किया है। आनंद और भूषण मिलकर जो फिल्म बना रहे हैं उसमें वह सलमान को लेने का मन बना रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि सलमान इस फिल्म के लिए मानते हैं या नहीं क्योंकि अब सलमान फिल्मों को लेकर काफी चूज़ी हो गए हैं और जो फिल्म उन्हें क्रिएटिव तौर पर अछी लगती है उसे ही साइन करते हैं।
फिलहाल सलमान दबंग 3 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह क्रिसमस के आसपास यानी 20 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में उनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, साई मांजरेकर, अरबाज खान, माही गिल, प्रीति जिंटा और साउथ के स्टार किचा सुदीप हैं। इस फिल्म के अलावा सलमान प्रभुदेवा की फिल्म राधे: इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड की शूटिंग भी कर रहे हैं, जो 2020 में रिलीज होगी।
००

हरलीन सेठी ने तेरी हो गइयां गाने से मचाया धमाल
हाल ही में ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के दूसरे सीजन में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाली हरलीन सेठी ने अब गायिकी में कंठ आजमाया है। अभिनेत्री ने विशाल मिश्रा के गाने तेरी हो गइयां को अपनी आवाज दी है।
इस पर हरलीन ने कहा, तेरी हो गइयां रिलीज होते ही काफी हिट हुआ। विशाल मिश्रा गाने के गायक और कंपोजर दोनों थे, उन्होंने रिकॉर्डिग के वक्त निर्देशक हर्ष देढिय़ा को बुलाया, तब मैं डबिंग कर रही थी। मैं तो मैं हूं, मैंने माइक पर ही गाना शुरू कर दिया और मैं विशाल पर चिल्लाने लगी कि ये गाना हम अपने सक्सेस पार्टी पर साथ गाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरी आवाज मीठी है, जो मेरे दिमाग में बैठ गई और उन्होंने मुझसे कहा कि इसका फिमेल वर्जन मुझे गाना चाहिए। उसके बाद ये सब हुआ। विशाल काफी उत्साहित करने वाले इंसान हैं।
गाने का फिमेल वर्जन जारी हो चुका है।
००

सामंथा द फैमिली मैन 2 में अपने किरदार को लेकर उत्साहित
तेलुगू स्टार सामंथा अक्किनेनी मनोज वायपेयी के साथ द फैमिली मैन 2 से वेब सीरीज की दुनिया में प्रवेश करने जा रही हैं। ऐसे में अभिनेत्री का कहना है कि सीरीज में अपने किरदार को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। डिजाइनर क्रेशा बजाज के नए कलेक्शन एक्रोपोरा की लॉन्चिंग के दौरान सामंथा ने कहा, मैं द फैमिली मैन सीरीज कर रही हूं, ऐसे में मैं इसे (हिंदी फिल्म जगत की ओर) पहला कदम मान रही हूं। मैं इस सीरीज का हिस्सा बन कर काफी आनंदित महसूस कर रही हूं। मैं खुश हूं कि इसके पहले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया। मुझे शो के टीम के साथ काम कर मजा आ रहा है। मैं दर्शकों द्वारा अपने काम को देखे जाने को लेकर इंतजार नहीं कर पा रही हूं।
हालांकि इस सीरीज के दूसरे सीजन की रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

Advertisement