April 23, 2026

 बागेश्वर में 22 घंटे बाद हुई बिजली सुचारू

बागेश्वर। बर्फबारी और बारिश के चलते जिले की बिजली लाइनों को अधिक नुकसान पहुंचा। जिसके चलते कपकोट, दुग नाकुरी और गरुड़ तहसील के कई गांव शुक्रवार की रात अंधेरे में डूबे रहे। कपकोट क्षेत्र के करीब 119 गांवों की बिजली 22 घंटे तक गुल रही। दुग नाकुरी में भी 15 गांव अंधेरे में डूबे रहे। विभागीय कर्मचारी लाइनों की मरमत कर आपूर्ति सुचारु करने में जुटे हैं। शुक्रवार को जिले के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। जिससे कई स्थानों पर पेड़ टूटकर बिजली लाइनों में गिर गए। कपकोट के असों में दोपहर डेढ़ बजे एक बड़ा पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया। जिससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय कर्मचारियों ने सूचना मिलने पर लाइन को दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन खराब मौसम के चलते सफलता नहीं मिली। जिससे क्षेत्र की दस हजार से अधिक की आबादी को अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा। शनिवार को भी कर्मचारी काम में जुटे रहे। करीब साढ़े 11 बजे लाइन की मरमत कर आपूर्ति सुचारु की जा सकी। इधर दुग नाकुरी तहसील के 190 गांवों की बिजली भी विजयपुर के पास लाइन में पेड़ गिरने से ठप हो गई थी। रात तक विभागीय कर्मचारियों ने लाइन की मरमत का काम किया। जिसके चलते 175 गांवों की आपूर्ति सुचारु कर दी गई। धरमघर, स्यांकोट, महरुढ़ी, पठक्यूड़ा, सेरी, भंतोला, पातल, कमेड़ीदेवी सहित 15 गांवों की लाइन को ठीक करने का काम चल रहा है। इधर गरुड़ क्षेत्र के पूरे द्योनाई क्षेत्र सहित दर्जनों गांवों में लगातार दो दिन से बिजली गुल है। जिसके चलते परिवारों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
देर शाम को कही 2 विद्युत सुचारू कर दी गई हैं।लेकिन सीजन  पहली बर्फबारी ने विद्युत विभाग की पोल कहऑल दी है।