Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

बागेश्वर में लिम्का वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर बने हरिमोहन सिंह ऐठानी

बागेश्वर। ऐठाण, कपकोट गांव के लिका वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर हरिमोहन सिंह ऐठानी को वृक्ष बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड संस्था ने इनोवेटिव एचीवर अवार्ड 2019 प्रदान किया है। यह उपलब्धि उनको गणितीय कार्य के लिए मिली है और उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ हेरान फार्मूला को अपने तरीके से सत्यापित किया है। मां उमा हाईस्कूल में गणित शिक्षक के पद पर तैनात हरिमोहन का शौक गणितीय सवालों को हल करना और उन्हें नए तरीके से सत्यापित करना है। गणितीय थ्योरी को हल करना, सूत्रों को ज्ञात करना और गणितीय रीजनिंग, शार्ट ट्रिक खोजना उनकी रूचि है। उन्होंने अभी तक तमाम रिकार्ड बनाएं हैं और गत 12 दिसंबर को उन्हें वृक्ष बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड संस्था ने इनोवेटिव एचीवर अवार्ड प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि वे गणित के अनसुलझे सवालों को सुलझाने में लगे रहते हैं और ऑनलाइन सवालों का हल निकालते हैं। उनकी कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें लिका की तरफ से नेशनल और वल्र्ड रिकार्ड, इंडियन बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड, ऑनलाइन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल वन्डर बुक ऑफ रिकॉर्ड, मैथ जीनियस वल्र्ड रिकॉर्ड, असम बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड, एवेरेस्ट बुक, कलाम बुक, केरला बुक, पांडिचेरी बुक, नमो बुक, डायनमिक बुक, इनफिनिटी बुक, एक्सक्लूसिव, मेगास्टार, विक्टोरियस, नेशनल जूरी अवार्ड, इंडियन स्टार प्राउड अवार्ड, इंडियन यंग एचीवर अवार्ड आदि मिल चुके हैं।

Advertisement