April 30, 2026

जनसुनवाई में दर्ज हुई 28 शिकायतें, डीएम ने दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

बागेश्वर।    आम जनता  की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के लिए कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जन सुनवार्इ आयोजित की गयी जिसमें जनपद से आये विभिन्न फरियादियों ने 28 शिकायतें दर्ज करार्इ गयी जिसमें अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निराकरण कर शेष शिकायतों का अनुश्रवण कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने जनसुनवार्इ में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त होने वाले शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करना सुनिश्चित करें, तथा इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराते हुए जिला कार्यालय को भी उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने फरियादियों को बारी-बारी से बुलाकर उनसे सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याऐं सुनी। जनता मिलन कार्यक्रम में फते सिंह करायत निवासी करालापालड़ी बागेश्वर ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि पालडीछीना जैन करास कनगाडछीना मोटर मार्ग वर्ष 2005 में स्वीकृति 12 किमी के मोटर मार्ग का कार्य पूरा नही हो पाया है तथा किमी 01 से 05 तक का कार्य आंशिक रूप से किया गया हैं कार्य पूर्ण न होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती हैं जिसके लिए उन्होंने कार्य पूर्ण कराने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 लोनिवि बागेश्वर को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश के साथ ही प्रमुख अभियंता लोनिवि को भी पत्रालेख प्रेषित करने के निर्देश दियें। प्रधान ग्राम पंचायत जगथाना ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि ग्राम पंचायत जगथाना विकास खंड कपकोट का दूरस्थ गांव है जिसमें कर्इ सुविधाओं का अभाव है, जिसमें उन्होंने जलागम से कार्य कराने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शिकायत को संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्रालेख प्रेषित करने के निर्देश दिये। मोहन सिंह कपकोटी निवासी खैरखेत ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि खैरखेत हरसीला मोटर मार्ग से प्राथ्र्ाी की नाप भूमि कट चुकी है जिसका मुआवजा अभी तक नही मिल पाया है इसके लिए उन्होंने मुआवजा दिलाये जाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 लोनिवि कपकोट को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। समस्त ग्राम पंचायत वासी झटक्वाली ग्वाड ने शिकायत कर कहा कि झटक्वाली ग्वाड मोटर मार्ग्ा में रोड कटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है मगर अभी तक सडक पर न ही डामरीकरण किया गया है और न ही कलमठ बनाये गये है इसके लिए उन्होंने शीघ्र कार्य पूर्ण कराने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 लोनिवि को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी शिकायत की कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वाड में 17 छात्र-छात्रायें अध्ययनरत है ़मगर विद्यालय में स्थायी शिक्षकों की कोर्इ व्यवस्था नही है इसके लिए उन्होंने शिक्षकों की तैनाती कराने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। चंचल सिंह धामी ग्राम सेरी ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि ग्राम ढपटी सिंगलार तोक में कर्इ वर्षो से खनन किया जा रहा हैं जिसमें उनके पूस्तैनी सिंचित जमीन पर जबरन खनन का कार्य किया जा रहा है इसके लिए उन्होंने आवश्यक कार्यवाही की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी काण्ड़ा को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। कत्यूर घाटी जन विकास समिति द्वारा कत्यूर घाटी के ग्राम पंचायत मन्यूडा में सिचार्इ हेतु लिफ्ट योजना, ग्राम सभा के मध्य चीड के पेडों का वन विभाग द्वारा कटान करने, बंदरों से निजाद दिलाने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शिकायत को संबंधित विभागों से आवश्यक कार्यवाही करने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दियें। कैप्टन एन0डी0पंत निवासी गागरीगोल ने ग्राम सभा मन्यूडा एवं पुरडा के मध्य पेयजल को लेकर हो रहे विवाद का हल निकालने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को संबंधित ग्राम वासियों से वार्ता कर समस्या का हल निकालने को कहा। ललित प्रसाद निवासी जनौटी पलडी ने अपने आवेदन पत्र में कहा कि वह शाररिक रूप से अस्वस्थ है तथा आर्थिक स्थिति खराब है जिसके लिए उन्होंने आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को जांच कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने जनता मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि जिन शिकायतों पर मौका मुआयना एवं स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उन शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारी स्वंय मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए समय सीमा के अन्तर्गत समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करें। जन सुनवार्इ में अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी गरूड़ जयवर्द्धन शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, अधि0अभि0 विद्युत भाष्करानन्द पाण्डेय, पीएमजीएसवार्इ बागेश्वर राजेन्द्र प्रसाद, लोनिवि कपकोट संजय पांडे, पेयजल निगम वार्इ0एस0गंगवार, जल संस्थान एम0के0टम्टा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बी0एस0 रावत, भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि बंगारी, सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थे।