Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

झारखंड विस चुनाव में बहुमत पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी 

अल्मोड़ा। झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलने पर कांग्रेसियों ने खुशी जताई। मंगलवार को अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने झारखंड की जीत पर यहां माल रोड स्थित चौघानपाटा में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि बीते एक वर्ष में भाजपा शामित पांच रायों में कांग्रेस व उनके सहयोगियों की सरकार बनी है। जनता भाजपा के झूठ को समझ चुकी है। जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह ने कहा कि अब देश कांग्रेस की ओर देख रहा है। देश आर्थिक मंदी, महंगाई, बेरोजगारी, असुरक्षा के दौर से गुजर रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों से जनता बेहद परेशान है। जिसका खामियाजा भाजपा ने झारखंड में भुगता है। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के जुमलों से जनता थक चुकी है। महंगाई, जनविरोधी फैसलों, बेरोजगारी का जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को देगी। यहां पूर्व विधायक मदन बिष्ट, मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पारितोष जोशी, एके सिंकदर पवार, हर्ष कनवाल, दिवान सतवाल, हेम तिवारी, राधा बिष्ट, राजेंद्र तिवारी, आनंद सिंह ऐरी, दीपांशु पांडे, मदन डांगी, संगम पांडे, बिंदु रौतेला, अरविंद रौतेला, अंबीराम, सचिन आर्या, रमेश कांडपाल, राजेंद्र बोरा, फाकिर खान, लाल सिंह, सरिता टटा, सुमित कुमार, भूपेंद्र भोज, आनंद बिष्ट, दीपक टटा, सुरेंद्र लाल टटा, प्रभाकर कांडपाल, जयंत सिंह नेगी, रिया टटा, कार्तिक साह, विनोद वैष्णव, वैभव पांडे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement