May 3, 2026

ऋण आवेदनों को ज्यादा न लटकाये बैंक : डीएम रंजना राजगुरु

 

बागेश्वर ।। कलैक्टे्रट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय पुनरीक्षण (डी0एल0आर0सी0) सह जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने संचालित योजनाओं की त्रैमासिक प्रगति की समीक्षा की। ऋण जमा अनुपात की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बैकर्स को विभागीय अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर ऋण जमा अनुपात को बढाने के कड़े निर्देश दिये, साथ ही जिन बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्य से कम प्रगति दी है वे अगले त्रैमास में शतप्रतिशत उपलब्धि हासिल करना सुनिश्चित करें इसके संबंध में जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे धीमी प्रगति वाले बैंकर्स को नोटिस जारी करते हुए इसमें तत्काल रूप से गति लायें ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुॅंचाया जा सकें।
अग्रणी बैक अधिकारी मनोहर पांगती ने कृषि मियादी ऋण की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि इस त्रैमास में रू0 35.90 करोड लक्ष्य के सापेक्ष रू0 4.22 करोड की उपलब्धि हासिल हुर्इ है जो लक्ष्य का 11.76 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने बैंकों द्वारा प्राथमिक क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न करने पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जहॉ एक ओर वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य के अनुरूप प्रशासन कार्य कर रहा है वही दूसरी ओर बैकर्स द्वारा इन महत्वपूर्ण योजनाओं में अपेक्षित ध्यान न देकर घोर लापरवाही प्रकट कर रहे है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इस संबंध में वे ऐसे बैकर्स के खिलाफ जो प्राथमिक क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ऋण का आवंटन नहीं कर रहे है या अनावश्यक रूप से ऋण के लिए आवेदन किये जाने वाले लाभार्थियों के आवेदन पर बिना कारण बताये उन्हें निरस्त कर रहे है ऐसे बैंकर्स के उच्च कन्ट्रोलिंग अथोरिटी को उक्त संबंध में पत्र प्रेषित किया जाय साथ ही ऐसे बैंकर्स को कड़े निर्देश जारी किया जाय कि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों के आवेदन को अनावश्यक रूप से जटिल बनाते हुए निरस्त न करें, अन्यथा उनके विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान उपस्थित सभी बैंकर्स एवं विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह अतिआवश्यक है कि बैंक एवं विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वयय हो ताकि विभिन्न लोक कल्याणकारी एवं आजीविका बर्द्धक योजनाओं का पात्र लाभाथ्र्ाी लाभ उठाते हुए अर्थव्यवस्था में अपनी भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित कर सके। उन्होंने सभी बैकर्स को वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पशुपालन, कृषि, उद्यान एवं उद्योग आदि के लिए आवेदको को औपचारिकताऐं पूर्ण कर ऋण मुहैया कराने तथा निरन्तर ग्रामीण क्षेत्रो में शिविर लगाकर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में निरन्तर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी धरातली स्तर तक पहुंच सकें।
लद्यु उद्योग एवं सेवा व्यवसाय क्षेत्र के बारे जानकारी देते हुए अग्रणी बैक अधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र में रू0 120.44 करोड लक्ष्य के सापेक्ष रू0 37.36 करोड की उपलब्धि रही है जो लक्ष्य का 31.02 प्रतिशत है। केन्द्र एवं राज्य प्रायोजित कार्यक्रम की समीक्षा के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने रेखीय विभागों को प्राप्त आवेदन पत्रों को समय से बैंकों को प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैंकर्स को आवेदन पत्रों में कमी पाये जाने पर समय से कारण सहित सम्बन्धित विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, ताकि कमियों को पूरा कर पात्र लाभाथ्र्ाी को योजना का लाभ मिल सके। लीड बैंक अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत बैंक/बैंक शाखाओं द्वारा अधिक से अधिक ऋण वितरित किये जा रहे है वित्तीय वर्ष 2019-20 में अप्रैल से सितम्बर तक शिशु में 220 लोगों को 54.13 लाख, किशोर में 301 लोगो को 519.60 लाख व तरूण में 43 लोगो को 359.04 लाख की धनराशि वितरित की जा चुकी है तथा योजना के तहत सितम्बर, 2019 तक कुल 564 लोगो को 889.12 लाख की ऋण राशि वितरित की गयी। उन्होंने अवगत कराया कि मुद्रा योजना के प्रारम्भ से सितम्बर, 2019 तक जनपद में 2373 लोगो को 5565.81 लाख ऋण राशि वितरित की जा चुकी है।
बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ उदय शंकर, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, महाप्रबन्धक उद्योग वीमल चन्द्र चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी एन0एस0गस्याल, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्या, खण्ड विकास अधिकारी बागेश्वर आलेक भण्डारी सहित बैंक शाखा प्रबन्धक तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।