जनता की समस्याओं का हो जल्दी निस्तारण : डीएम
बागेश्वर । आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के लिए कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जन सुनवार्इ आयोजित की गयी जिसमें जनपद से आये विभिन्न फरियादियों ने 15 शिकायतें दर्ज करार्इ गयी जिसमें अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निराकरण करते हुए शेष शिकायतों का अनुश्रवण कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने जनसुनवार्इ में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त होने वाले शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करना सुनिश्चित करें, तथा इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराते हुए जिला कार्यालय को भी उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने फरियादियों को बारी-बारी से बुलाकर उनसे सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याऐं सुनी।
जनता मिलन कार्यक्रम में अभिभावक शिक्षक संघ राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली ने विद्यालय भवन निर्माण में हो रही देरी तथा पेयजल की समस्या रखते हुए कहा कि इस समस्या से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर विपरित असर पड़ रहा हैं जिसके लिए उन्होंने भवन निर्माण पूर्ण करने एवं विद्यालय में पेयजल की समस्या दूर करने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशि करते हुए कहा कि वे मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ उक्त विद्यालय का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संबंधित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। ढप्टी (काण्डा) के ग्रामीणों ने शिकायत कर कहा कि गांव में खडिया का खनन अवैध तरीके से किया जा रहा हैं जिसे रोकने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं उपनिदेशक खनन को तत्काल अवैध खनन रोकते हुये नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। भतौडा, मैठरा एवं नायल के ग्रामीणों ने शिकायत कर कहा कि ढालन खुनौली मोटर मार्ग निर्माण के दौरान जिन लोगों की नाप भूमि काटी गयी थी उन लोंगो को आज तक मुआवजा नही मिल पाया हैं जिसके लिए उन्होंने कटी नाप भूमि का मुआवजा दिलाये जाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 लोनिवि को तत्काल मुआवजा दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मंडलसेरा के तोक भल्यूडा के निवासियों अपनी शिकायत में कहा कि मंण्डलसेरा में किसी व्यक्ति द्वारा अपनी घर के पास की जमीन पर मोबार्इल टॉवर लगाया जा रहा हैं जिसके लिए उन्होंने कहा कि मोबार्इल टॉवर लगने से भवनों पर आकाशीय बिलजी का खतरा के खतरे के साथ-साथ जनरेटर की आवाज से ध्वनि प्रदूषण व टॉवर से निकलने वाले हानिकारक रिडियेशन का खतरा बना रहता हैं, जिसके लिए उन्होंने टॉवर को आवासी भवन से दूर लगाने की मांगी की जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को मामले की जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अध्यक्ष अध्यापक अभिभावक एसोसिऐशन जनता इंटर कॉलेज फरसाली ने शिकायत कर कहा कि विद्यालय में पर्याप्त माात्रा में पानी की व्यवस्था नही हो पा रही हैं उसके बावजूद भी जल संस्थान द्वारा बिल भेजे जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने क्षेत्र के निर्धन अभिभावक तथा विद्यार्थियों पर मानवीय दृष्टि से बिना उपभोग किये हुए जल की सम्पूर्ण धनराशि को माफ करने के साथ ही विद्यालय के पुराने स्रोत के जीर्णोद्धार हेतु अनटार्इड फंड से धनराशि दिलाये जाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शिकायत को आवश्यक कार्यवाही करने एवं र्इर्इ जल संस्थान तत्काल रूप से प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने जनता मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि जिन शिकायतों पर मौका मुआयना एवं स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उन शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारी स्वंय मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए समय सीमा के अन्तर्गत समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करें।
जन सुनवार्इ में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, उपजिलाधिकारी काण्डा योगेन्द्र सिंह, अधि0अभि0 लोनिवि बागेश्वर उमेश पंत, कपकोट संजय पांडे, पीएमजीएसवार्इ बागेश्वर राजेन्द्र प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, अधि0अभि0 विद्युत भाष्करानन्द पाण्डेय, भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि बंगारी, सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
