Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बागेश्वर। सब्जी, रसोई गैस समेत खाद्य सामग्री के बढ़ते दाम पर कांगेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने मोदी और राय सरकार का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा केंद्र की मोदी सरकार बेलगाम हो गई है। उन्होंने जतना के साथ जो वादे किए उसके खिलाफ सरकार चला रही है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्द बढ़ते दाम कम नहीं किए गए तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा दाल, सब्जी, तेल, रसोई गैस, आलू, प्याज, डीजल और पेट्रोल की कीमत लगातार आसमान छू रही है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के खाते में 15 लाख डालने, महंगाई पर अंकुश लगाने तथा हर युवा को रोजगार देने के नाम पर सत्ता कब्जाई थी। आज सरकार निरंकुश हो गई है। पिछले चार महीने से प्याज के दाम 100 किलो से कम नहीं हो रहे हैं। जाड़ों में जितने रुपये में आज एक किलो आलू मिल रहा है उतने में एक धड़ी आलू लोगों को मिलता था। इस कमरतोड़ महंगाई से हर कोई हलकान है। रोजगार के नाम पर किसी भी युवा को आज तक सरकारी सेवा से नहीं जोड़ा गया है। यहां पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पीसीसी सदस्य बालकृष्ण, कवि जोशी, दीपक कोहली, विनोद पाठक, राजा पांडे, बहादुर सिंह बिष्ट, सुनीता टटा, किशन कठायत, दीपक कुमार, भीम कुमार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गीतांजलि आदि मौजूद रहे।

Advertisement