April 25, 2026

आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर कार्रवाई की मांग   

 

बागेश्वर। कीमू गांव की हेमा की मौत के मामले में परिजनों ने नवागत पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल से मुलाकात की। उन्होंने बेटी को आत्महत्या को लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा उनकी बेटी पढऩे में होशियार थी। वह इस तरह का कदम नहीं उठा सकती है। मरने से पहले वह कागज पर कुछ लोगों का नाम भी लिख गई है। उसी आधार पर जांच हो। इस दौरान उन्होंने जांच अधिकारी को भी बदलने की मांग की। मालूम हो कीमू गांव की हेमा दानू पुत्री उमेद सिंह दानू गोगिना इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। नौ दिसंबर को उसने कॉलेज से घर जाते समय छीड़ीधार के पास चट्टान से कूदकर जान दे दी। मामले में मृतका के पिता, माता इंद्रा देवी, भाई त्रिलोक सिंह समेत परिवार के अन्य लोग शुक्रवार को एसपी से मिलने पहुंचे। परिजनों ने कहा उनकी बेटी पढऩे में काफी होशियार थी। इसी कारण वह दूसरे गांव में पढऩे जाती थी। उसे कुछ लोगों ने आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। घटना से पहले उनकी बेटी कुछ कागज लिखकर छोड़ गई है। जो नाम उस पर है उन पर उन्हें भी संदेह है। कागजों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी तो मामले का जल्द पर्दाफाश हो जाएगा। यहां भवान सिंह, प्रकाश सिंह, मान सिंह, प्रताप सिंह, देबुली देवी, नीमा, सुंदर सिंह, सुमित्रा पांडेय, रमेश पांडेय कृषक आदि रहे। इधर, एसपी ने पीडि़त परिवार हो हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा मामले की दोबारा जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।