डेयरी उद्योग में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं: हेमा बिष्ट ब्लॉक प्रमुख गरुड़
बागेश्वर, गरुड़ । ग्राम पंचायत लौबांज में 10 दिवसीय डेयरी उत्पादन और बर्फी कंपास्ट का दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। शुभारंभ करते हुए ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने कहा कि डेयरी उद्योग में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। वर्तमान में डेयरी उत्पादों की मांग दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। उच गुणवत्ता वाले दुग्ध पदार्थ का दाम भी उचित दाम मिलता है। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण का लाभ उठाने को कहा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न गांवों की 35 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें उन्हें उन्नत नस्ल के पशुओं की जानकारी देने के साथ विभिन्न प्रकार के दुग्ध उत्पादों के बारे में बताया जाएगा। उन्हें डेयरी उद्योग के माध्यम से मुनाफा कमाने के गुर सिखाए जाएंगे। बर्मी कंपोस्ट बनाने और उसके लाभ भी बताए जाएंगे। आरसेटी के प्रकाश पांडे ने बताया कि 10 दिन तक महिलाओं को विभिन्न उपयोगी जानकारियां दी जाएंगी। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण के दौरान बताई जाने वाली बातों को गंभीरता से लेने कहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान मंजू अल्मियां, इंद्र सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह कोरंगा, मनोहर सिंह अल्मियां, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन के प्रथमन सिंह बिष्ट, सुनीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
