March 5, 2026

बागेश्वर में धरने पर डटी रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

बागेश्वर। काम के बदले उचित दाम सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना जारी है। शुक्रवार को भी जिला मुयालय से लेकर विभिन्न तहसीलों में कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये करने, कार्यकत्रियों को विभागीय पदोन्नति देने सहित सभी मांगों को जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान एक, दो, तीन, चार नहीं बाटेंगे टीएचआर के नारों से आंदोलन स्थल गुंजायमान रहा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिला मुयालय के तहसील परिसर सहित गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर में धरना दिया। उन्होंने कहा कि सालों से कार्यकत्रियां मानदेय को लकर सरकार से मांग कर रही है, लेकिन उनकी हर बार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब कार्यकत्रियां अपनी मांगों को मनवाकर ही दम लेंगी। उन्होंने सरकार से केंद्र सरकार के बराबर मानदेय देने, विभागीय पदोन्नति देने, आयु सीमा हटाये जाने, कार्यकत्री का पद रिक्त होने पर उसी केंद्र की सहायिका को पदोन्नति देने, कार्यकत्रियों की वरिष्ठता के अनुसार मानदेय बढ़ाने, लगातार दीपावली बोनस देने सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने को कहा। उन्हें केंद्र संचालन के साथ पोषण, टेक होम राशन, विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों की जिमेदारी दी जाती है। इसके बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को गउ्र करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवती जोशी, रमा बोरा, आनंदी बड़सीला, किरन मिश्रा, नीमा गोस्वामी, शीला लोहनी सहित तमाम कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।