March 6, 2026

वॉलीबाल प्रतियोगिता रही केदारेश्वर स्टेडियम के नाम

बागेश्वर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में यहां आयोजित जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हो गया है। वॉलीबाल प्रतियोगिता में केदारेश्वर स्टेडियम ने बाजी मारी, जबकि खो-खो में कपकोट डिग्री कॉलेज के खिलाड़ी छाए रहे। मुय अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किए। केदारेश्वर खेल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 100 मीटर की दौड़ में जितेंद्र गडिय़ा प्रथम, रमेश ऐठानी द्वितीय, संजय मेहता तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में सीमा देव प्रथम, सीता देवली द्वितीय तथा वंदना रावत तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा वॉलीबाल में केदारेश्वर स्टेडियम ने कपकोट की टीम को पराजित किया। खो-खो का फाइनल मुकाबला डिग्री कॉलेज कपकोट और स्टेडियम के बीच खेला गया। कॉलेज के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन तालमेल के साथ प्रदर्शन कर मुकाबला अपने नाम किया। इसके बाद मुय अतिथ नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुरस्कार बांटे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उसे बेहतर मंच देने में नेहरू युवा केंद्र की भूमिका अहम है। विशिष्ट अतिथि सभासद अनुज तिरूवा ने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। युवा केंद्र के रमेश चंद्र ने सभी अतिथियों को स्वागत किया। निर्णायक की भूमिका दान सिंह बरती, गोपाल सिंह भंडारी, प्रह्लाद सिंह रावत, तिलक चंद्र, प्रकाश कठायत, लीला शाही, नर सिंह आदि ने निभाई संचालन भूपेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर एसआई कपकोट केशर राम, मनीष कुमार, भूपाल चंद्र, बलवंत कोरंगा, महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।