अल्मोड़ा में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
अल्मोडा :- लगातार बढ़ रही महंगाई एवं यूपी में पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को पुलिस की ओर से रोके जाने के विरोध में महिला कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने केन्द्र सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए गांधी पार्क चौघानपाटा में नारेबाजी की। चेतावनी दी कि केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर हुई सभा में महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने कहा कि जल्द केन्द्र सरकार ने महंगाई रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो वह आंदोलन तेज करेंगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष लता तिवारी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, नगर अध्यक्ष किरन साह, जिला महामंत्री राधा बिष्ट, लीला जोशी,जैबुलनिशा अंसारी, दीपा त्रिपाठी, भावना बोरा, ज्योति त्यागी, पूनम आर्या, रजनी टम्टा, तारा तिवारी, पार्वती भंडारी, पुष्पा पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, चन्द्र कुमार, अरविंद पांडे, वैभव पांडे, राजेन्द्र बिष्ट सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद थे।
