बागेश्वर पुलिस ने नाबालिका के साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बागेश्वर । पुत्री के बिना बताये घर से कहीं चले जाने के सम्बंध में वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली बागेश्वर में दिनांक: 27-12-2019 को गुमशुदगी मु0अ0सं0- 149/2019 धारा- 365 भा0द0वि0 पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश शुरू की गयी। दौराने विवेचना दिनांकः 28-12-2019 को गुमशुदा को मंडलसेरा, तिराहा, बागेश्वर से बरामद कर गुमशुदा/पीड़िता के बयानों के अधार पर अभियोग में धारा- 363/366/376(3)/506 IPC व 5ठ/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियोग की विवेचना *व0उ0नि0 श्रीमती खष्टी बिष्ट के सुपुर्द की गयी।* उक्त घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए विवेचना के सफल अनावरण, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया बागेश्वर द्वारा* थाना कोतवाली बागेश्वर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु *श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदया कपकोट/बागेश्वर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में* पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों द्वारा वांछित अभियुक्त कमल डंगवाल पुत्र साजन सिंह निवासी- कठायतबाड़ा, बागेश्वर को दिनांकः 04-01-2020 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
