ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले के सफल संचालन को डीएम व एस पी ने ली अधिकारियों की बैठक
बागेश्वर । पौराणिक, धार्मिक एवं व्यापारिक उत्तरायणी मेला 2020 के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी रंजना राजगुरू एवं पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने संयुक्त रूप से मेले में आने वाले मेलार्थियों एवं व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लार्इन बागेश्वर में जोनल, सैक्टर अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों के साथ ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कहा कि उत्तरायणी मेला एक पौराणिक एवं धार्मिक मेला हैं, जिसे बडी आस्था के साथ धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं, जिसमें बड़ी संख्या में मेलाथ्र्ाी एवं व्यापारी इस मेले में बडे़ उत्साह के साथ आते है। जिसके दृष्टिगत इस मेले के सफल आयोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत इस मेले में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं तथा जिला प्रशासन द्वारा भी मेले क्षेत्र को 02 जोन एवं 06 सैक्टर में बांटने के साथ ही इसके लिए जोनल व सैक्टर अधिकारी तैनात किये गये हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन हेतु तैनात किये गये अधिकारियों एवं पुलिस कार्मिको से कहा कि जो जिम्मेदारी एवं दायित्व उन्हें दिये गयें हैं उन जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा एवं र्इमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले व्यापारियों एवं मेलार्थियों को किसी प्रकार की कोर्इ असुविधा न हो इसके लिए सभी अधिकारी अपना आचरण व व्यवहार सही रखें एवं शालीनता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि भीड-भाड़ वाले स्थानों पर सभी पुलिस कार्मिक एवं अधिकारी अपनी पैनी निगाहें रखें एवं किसी भी व्यक्ति व शरारति तत्वों द्वारा कोर्इ गडबडी की जाती हैं तो उसके विरूद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि मेले में लगने वाले झूले एवं मौत के कुंऑ के आस-पास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाय एवं किसी भी तरह से झूले एवं मौत के कुऑ के पास अधिक भीड-भाड न हों, भीड़-भाड होने की दशा में भीड को तत्काल नियंत्रण किया जाय। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण मेले क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। उन्होंने पुलिस कार्मिको को यह भी निर्देश दिये है कि यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए जिन स्थानों में पार्किंग व्यवस्था की गयी हैं उन्हीं स्थानों पर गाडियों को पार्किंग की जाय। उन्होंने नगर पालिका को मेला क्षेत्र में अलाव जलाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि रात्रि में आयोजन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाय यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न किया जाता हैं उसके विरूद्ध कडी से कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तरायणी मेला एक धार्मिक मेला है जिसमें काफी संख्या में श्रंद्धालु मेले में आते हैं उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, इसलिए जिस अधिकारी एवं जवान को जो दायित्व एवं जिम्मेदारी सौपी गयी हैं उसका र्इमानदारी से निर्वहन करें, और कहा कि जिस अधिकारी एवं कर्मचारी की ड्यूटी जिस पाइंट पर लगी है उस स्थान पर समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा ड्यूटी पाइंट के बारे में अपने ड्यूटी इंचार्ज से जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि मेले में आने वाले मेलार्थियों एवं व्यापारियों के साथ सभी पुलिस बल उचित व्यवहार रखने के साथ ही सभी के साथ शालीनता से बात करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत मेले क्षेत्र को 02 जोन एवं 12 सैक्टरों में विभाजित किया गया हैं जिसके लिए पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को अलग-अलग दायित्व सौपे गये हैं। मेले में यातायता व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए 06 वैरियर स्थापित किये गये हैं जिसमें गरूड, ताकुला, डिग्री कॉलजे तिराहा, काण्डा, अमसरकोट तथा भराड़ी रोड़ मिशन इंका के पास विकास भवन रोड बैरियर स्थापित किये गये है।़ उन्होंने कहा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए दुपहिया व चौपहिया वाहनों हेतु उचित पार्किंग व्यवस्था की गयी हैं पार्किंग व्यवस्था हेतु तैनात किये गयें अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन सजगता से करें, ताकि यातायात व्यवस्था में कोर्इ व्यवधान न हों। उन्होंने मेले के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने पर जोर देते हुए कहा कि मेले में लगने वाले झूले एवं मौत के कुंऑ के समीप विशेष सुरक्षा बल तैनात रहेगा, ताकि कोर्इ घटना न होने पाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी, संगीता, उप निरीक्षक भूपेश पांडे, मुख्य कृषि अधिकारी वी0पी0मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन0एस0गस्याल, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, महाप्रबंधक उद्योग वी0के0चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी आर0के0सिंह सहित सभी जोनल, सैक्टर एवं पुलिस के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहें।
