Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

बागेश्वर में चैंपियन क्लब ने मां बाराही एकादश को हराया

बागेश्वर। सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में चल रही प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार को चैंपियन क्लब बनलेख और मां बाराही एकादश कपकोट के बीच मैच हुआ। जिसमें चैंपियन क्लब ने मां बाराही को दो विकेट से हराया। डिग्री कॉलेज खेल मैदान में शुक्रवार को खेले गए मैच में मां बाराही एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने दिनेश के 41 और भूपेश के 24 रनों की बदौलत निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट खोकर 119 रनों का स्कोर बनाया। 120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियन क्लब की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के बावजूद जीत हासिल की। नीरज के 30 और दीपक के 28 रनों की मदद से टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के मुय अतिथि येष्ठ प्रमुख कपकोट हरीश मेहरा रहे। बृजेश और मनोज खेतवाल ने खेल का आंखों देखा हाल सुनाया। स्कोरर गोविंद भाकुनी व अंकित कुमार और उद्घोषक संजीव खेतवाल रहे। इस मौके पर राजेंद्र दानू, गणेश धपोला, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार, कासिम, विनोद हरडिय़ा आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement