May 8, 2026

अब उत्तराखंड व राजस्थान में टम्टा करायेंगे जैविक खेती

बागेश्वर, गरुड़ । जनपद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति भैरव नाथ टम्टा ने अब उत्तराखंड और राजस्थान दो राज्यों में किसानों से जैविक खेती कराने के लिए कमर कस ली हैं।
इसी सिलसिले में आज श्री टम्टा द्योनाई घाटी के रिठाड़ ग्राम में प्रगतिशील किसानों को जैविक खेती के फायदे बताने पहुंचे।
रिठाड़ गाँव मे किसानों के बीच बातचीत में उन्होंने बताया कि बहुत जल्दी उनकी कम्पनी एस आर एम जैविक एग्रो उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक से इसकी शुरुआत करने जा रही है। बताया कि सर्वप्रथम कम्पनी सब्जी, फल ,फूल व अनाजों में इसका प्रयोग करेगी।
श्री टम्टा ने कहा कि हम किसानों के साथ उत्पादन से पूर्व हर चीज की कीमत का एक समझौता करेगें। जिससे कि किसान उत्पादन से पूर्व ही अपनी फसल के भाव के बारे में निश्चिंत रह सके । उन्होंने उस फसल के बाजार भाव अधिक मिलने पर किसानों को बोनस भी दिए जाने के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि जैविक खेती से जहां एक तरफ किसानों को उनकी फसल का भरपूर लाभ मिलेगा वही दूसरी तरफ गावो से पलायन भी रोकने में मदद मिल सकेगी।
गोष्ठी में डॉ किसान राणा, लक्ष्मी दत्त पांडे, कुंदन सिंह अर्जुन राणा, महेश सिंह हरीश सिंह सहित अनेक किसानों ने अपने विचार   रखे और श्री टम्टा के  इस कदम की काफी सराहना   कर  अपना भरपूर  सहयोग देेेने की भी घोषणा की गई।

You may have missed