सितारगंज में श्रमिकों ने निकाला जुलूस, संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा मांग पत्र
रुद्रपुर। सितारगंज में सिडकुल संयुक्त मोर्चा के श्रमिकों ने नगर में जुलूस निकाला। श्रमिक सिडकुल की फैक्ट्रियों में श्रमिकों के उत्पीडऩ रोकने व उनकी मांगों को मानने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को पर्वतीय रामलीला परिसर में श्रमिकों ने सभा कर नगर में जुलूस निकाला। वक्ताओं ने धरना, प्रदर्शन कर रहे गुजरात अबुजा के श्रमिकों को जबरन उठाने, मुकदमे दर्ज करने का विरोध किया। श्रमिकों ने सितारगंज व पंतनगर में हो रहे श्रमिकों के उत्पीडऩ को रोकने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों को ठेकेदार के माध्यम से रखा जाता है। गैरकानूनी ढंग से गेटबंदी की जाती है और कभी भी श्रमिकों को हटा दिया जाता है। कपनियों में स्थायी मजदूरों को पीएफ व ईएसआईसी की सुविधायें नहीं दी जा रही है। श्रमिकों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार के माध्यम से मुयमंत्री को मांग पत्र भेजकर मजदूरों का दमन रोकने व मजूदरों को श्रम कानूनों के तहत भुगतान देने की मांग की है।
