( अर्जुन राणा बागेश्वर )
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर मुकेश कुमार के आदेश पर जनपद बागेश्वर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस क्रम में आज थाना कपकोट पुलिस द्वारा भानी गधेरे के पास एक व्यक्ति को 01.635 किलो ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई ।
थाना कपकोट पुलिस द्वारा अभियुक्त *हरीश सिंह कठैत पुत्र श्री गोपाल सिंह* के कब्जे से 01.635 किलो ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध FIR NO 28 /2018, धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना कपकोट में पंजीकृत कराया गया ,अभियुक्त से विस्तृत पुछताछ की जा रही है
पुलिस ने बताया कि हरीश सिंह पुत्र गोपाल सिंह उम्र 30 वर्ष , बिन्दुखत्ता लालकुआं ,जनपद नैनीताल का रहने वाला है।
जिसके विरुद्ध -थाना कपकोट में मु0अ0सं0. 28/2018 धारा 8/20 NDPS एक्ट बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया है ।
पुलिस टीम में -उ0नि0 वन्दना चौहान उ0नि0 रमेश भट्ट का0 जीवन गिरी-का0 आनन्द सिंह का0 हरीश लाल व का0 गोविंद आदि शामिल रहे।- उक्त पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक बागेश्वर मुकेश कुमार द्वारा नगद ईनाम देने की घोषणा की गयी है।