March 22, 2026

गरुड़ में कप्यूटर शिक्षा के लिए अभिभावक देंगे एक लाख रुपय धनराशि 

बागेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलों में अभिभवक शिक्षक संघ की बैठक में अभिभावकों ने निर्णय लिया कि आगामी शिक्षा सत्र में कयूटर शिक्षा के लिए एक लाख रुपये की धनराशि विद्यालय को देंगे। इसके अलावा स्थानीय व्यवसायी ने विद्यालय को एक फोटोस्टेट और एक स्कैनर मशीन प्रदान किया। विद्यालय में आयोजित बैठक में प्रधानाध्यापक सुरेश सती ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा के तहत कप्यूटर तथा सिलाई प्रशिक्षण जारी है। कयूटर प्रशिक्षण को लेकर बचों की ऑनलाइन परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी। स्थानीय व्यवसायी बलवंत सिंह नेगी ने 14 हजार रुपये मूल्य की फोटो स्टेट मशीन प्रदान की। गोविंदी देवी ने कंप्यूटर प्रशिक्षक को 16 हजार रुपये का चेक दिया। इस दौरान आगामी सत्र की कार्य योजना तैयार की गई। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर कोर्स के लिए अभिभावकों द्वारा संयुक्त रूप से एक लाख 20 हजार रुपये खर्च करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष उषा बिष्ट ने की। इस मौके पर पूर्व प्रधान दीनानाथ, गोपाल नाथ, तारा सिंह, नंदन सिंह, गीता देवी, जानकी देवी, शिक्षक दीप पांडे, उषा पाठक, ममता गोस्वामी समेत भारी संया में लोग मौजूद रहे।