सल्ट थाने की एन्टी ड्रग टास्क फोर्स ने 01 युवक से 10-43 किलोग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा । प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे आपरेशन नया सवेरा के अन्तर्गत दिनांक 17.02.2020 को थाना सल्ट पुलिस द्वारा एक युवक के कब्जे से 10-043 किलो ग्राम गांजा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। इस सम्बन्ध में श्री धीरेन्द्र पन्त थानाध्यक्ष सल्ट ने वताया कि दिनांक 17-02-2020को उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार कानि0 लोकेश कुमार ,कैलाश जोशी, दीपक बहुगुणा द्वारा पुलिस सहायता केंद्र मर्चूला पर चेकिंग के दौरान दीपक सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय श्री कुंदन सिंह रावत निवासी ग्राम गाजर पोस्ट कुलांटेस्वर तहसील स्याल्दे जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 10-043 किलोग्राम गांजा (कीमत 50000रु ) बरामद कर थाना सल्ट में मु0अ0सं0 05/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही कीगयी है अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि गांजा अपने घर ग्राम गाजर तहसील स्याल्दे से लेकर आया है और इसको थोड़ा.थोड़ा पैकेट में बेचने के लिए रामनगर ले जा रहा था ।
अवैध रैता परिवहन करने पर दन्या पुलिस ने किया वाहन सीज
दिनांक 17.02.2020 को थाना दन्या के उ0नि0 अमरपाल सिंह, का0 सुरेन्द्र नेगी द्वारा बसौलीखान पर चैकिंग के दौराने पिकप संख्या- यूके-01सीए-1141 को चैक किये जाने पर चालक रमेश चन्द्र पुत्र किशन राम निवासी- काभडी, -दन्या को पिकप में अवैध रेता परिवहन करते एवं कोई वैध कागजात न दिखाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 3/181/39/192/146/196/207 के अन्र्तगत कार्यवाही करते हुए पिकप को सीज कर अवैध खनन के सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु एसडीएम भनोली को रिपोर्ट प्रेषित की गयी है।
