Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

छात्र संघ अध्यक्ष ने कॉलेज को दिए 1 लाख

रामनगर  ( गोविंद रावत )  पीएनजी पी जी कालेज रामनगर मे छात्र संघ अभिनंदन समारोह सफल रहा। मेघावी छात्र, छात्राओं, दो एनएसएस कैडेट्स को भी सम्मानित किया। साथ ही छात्र, छात्राओं ने माॅडलिग , नृत्य की प्रस्तुति दी।

राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा जी द्वारा पुस्तकों हेतु दो लाख 2 लाख दिए गए । छात्र संघ अध्यक्ष अमित पाल सिंह रावत ने NCC के कैडेट्स हेतू छात्र संघ कोष से ₹ 25,000 की धनराशि दान दी, छात्र संघ कोष से ₹ 25,000 को धनराशि से रसायन विज्ञान लैब में उपकरणों हेतु , छात्र संघ कोष से ₹25,000 की धनराशि से ग्राउंड में ट्रेक बनाया जाएगा ताकि छात्रों को सेना भर्ती की तैयारियों के लिए सुविधा हो सके 25,000 की धनराशि स्मृति वन के रूप में महाविद्यालय को दी गयी जिससे कि महाविद्यालय के उत्कृष्ट स्वर्गीय छात्रों के नाम पर एक पौधा रोपण व ट्री गॉर्ड लगाया जाएगा व उन्हें हमेशा याद किया जायेगा औऱ स्मृति वन रखा जाएगा ।छात्र संघ अध्यक्ष अमित पाल सिंह रावत का कहना है कि सभी कार्य जल्द पूर्ण होंगे । वैसे
तो करने को बहुत कार्य है । लेकिन सरकार द्वारा सहयोग न मिलने के कारण हम निरन्तर महाविद्यालय में विकास कार्यो के प्रयास किये जायेंगे।

You may have missed

Advertisement