April 19, 2026

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती की फ़ोटो पोस्ट करने वाले को हरियाणा से किया गिरफ्तार

 

अल्मो्मो्ड़ा । पुुुलिस के अनुसार एक पीड़िता के पिता ने थाना भतरोजखान में गौरव जलाल द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अपनी पुत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के संबंध में मु0 अ0सं018/19 धारा 323/506/509/354/ 354d/419 भादवी व 66 (C)/66(E)/67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया उक्त प्रकरण में श्री प्रह्लाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक श्री हरेंद्र चौधरी को सुपुर्द करते हुए पुलिस टीम गठित कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री हरेंद्र चौधरी, कां0 गुरमेज सिंह, कॉ0 दिलीप कुमार द्वारा दिनांक 18-2- 2020 को गौरव जलाल पुत्र दिलीप उर्फ दयाल सिंह निवासी गौरखाल पोस्ट सिमलखा थाना बेतालघाट जिला नैनीताल को कोतवाली सिविल लाइन रोहतक (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है l इस संबंध में विवेचक श्री हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी गौरव जलाल बार-बार फेसबुक में अलग-अलग नामों से फर्जी आईडी बनाकर पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो फेस बुक पर पोस्ट करने के उपरांत अपने घर से फरार हो गया अभियुक्त गौरव जलाल की गिरफ्तारी हेतु सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के उपरांत रोहतक हरियाणा में होने की जानकारी प्राप्त होने पर दिनांक 18-2-2020 को रोहतक (हरियाणा) से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है