March 4, 2026

अल्मोड़े में मुख्यमंत्री ने किया जागेश्वर पोर्टल का उद्घाटन


अल्मोड़ा  । 
प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद बागेश्वर भ्रमण के दौरान जिला प्रशासन अल्मोड़ा व एन0आई0सी0 द्वारा तैयार की गयी जागेश्वर धाम वेबपोर्टल का उद्घाटन किया। इस वेबसाइड के माध्यम से श्रद्धालुओं को आॅनलाइन दान देने, अपनी सुविधानुसार पूजा तिथि, मंदिर व समय एवं पुजारी घर बैठे ही तय करने की सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त भण्डारा हेतु तिथि समय एवं अन्य व्यवस्थाआंे की अग्रमी बुकिंग भी आॅनालाइन की जा सकेगी साथ ही मंदिर समूह के पौराणिक इतिहास, कार्यक्रमों व महोत्सवों  सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी एक क्लिक में मिला करेंगी।
इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम के विकास के लिये 04 घोषणायें की। जिनमें सीवर लाइन का कार्य, मोक्षदा हरित शवदाह प्रणाली का निर्माण, जटागंगा के उद्गम स्थल का विकास एवं आरतोला तिराहे का विकास है। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने कोसी पुर्नजनन अभियान के तहत कोसी न्यूज लैटर भी लाॅंच किया। न्यूज लैटर लांचिग का मुख्य उददेश्य जन-जागरूकता व अधिकाधिक लोगो की सहभागिता कोसी पुर्नजनन अभियान में हो सके। जिसमें कोसी में किए गये कार्यों व आगामी प्रस्तावित कार्यों के बारे में दर्शाया गया है। यह न्यूज लैटर सम्बन्धित कैचमेंट एरिया के पंचायतों व जनपद के अन्य जनप्रतिनिधियों को भेजा जायेगा जिससे कोसी अभियान में लोगो की सहभागिता अधिकाधिक हो सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, प्रो0 जे0एस0 रावत, उपजिलाधिकारी भनोली मोनिका, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लाम्बा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, प्रबन्धक जागेश्वर मन्दिर समिति भगवान भटट, उपाध्यक्ष गोविन्द गोपाल, पुजारी प्रतिनिधि भगवान भटट सहित विभागीय अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे।


You may have missed