March 4, 2026

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बागेश्वर में किया कुल 15806.01 लाख की 44 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

बागेश्वर   ।   प्रदेश के मा0मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा आज जनपद बागेश्वर में कुल 15806.01 लाख की 44 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें विधान सभा कपकोट के 18 एवं बागेश्वर की कुल 26 योजनाऐं हैं। जिनमें 12141.40 लाख की कुल 25 योजनओ का लोकार्पण एवं 3664.61 लाख की 19 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।  जिसमें उर्जा विभाग पिटकुल की 104 करोड़ की 132/33 केवी जीआर्इएस उप संस्थान बागेश्वर का भी लोकार्पण किया गया। उल्लेखनीय हैं कि जनपद बागेश्वर में निर्मित 132/33 केवी जीआर्इएस कुमांऊ की प्रथम उपसंस्थान हैं। उपसंस्थान के लोकार्पण के दौरान मा0 मुख्यमंत्री द्वारा इस बात पर बधार्इ दी गयी कि जनपद बागेश्वर का यह उपकेंद्र एक अनुरक्षण उपकेंद्र हैं जिसे रिमोर्ट कंट्रोल तकनीक से जोडा गया हैं, जिससे  ने केवल बागेश्वर से बल्कि देहरादून से भी कंट्रोल किया जा सकेंगा। सक अत्याधुनिक तकनीक से यह भी पता चल सकता हैं कि जनपद के किस क्षेत्र में विद्युत तार टूटे हुए  हैं जिनका तत्काल रूप में सुधारीकरण किया जा सकेंगा। उन्होंंने कहा कि इस संस्थान के ऊर्जाकृत हो जाने से 132 केवी उपकेंद्र अल्मोंडा की अधिभारिता कम होगी साथ 33 केवी लार्इनों की लंबार्इ कम हुर्इ हैं, जिससे वर्षा एवं बर्फबारी के कारण बे्रक डाउन में भी कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि इसके संचालित होने से जनपदवासियों को लो-वोल्टेज से भी निजात मिलेगी साथ ही 24 घंट बिजली उपलब्ध हो पायेगी।इसके पश्चात मा0 मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में नवनिर्मित बस अड्डे का भी शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री एवं मा0 परिहवन मंत्री यशपाल आर्या द्वारा बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम की एनआर्इसी एवं अल्मोड़ा प्रशासन द्वारा विकसित की गयी जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के पोर्टल का भी उद्घाटन किया गया। उल्लेखनीय हैं कि इससे श्रृद्धालओं को ऑनलार्इन दान देने, अपनी सुविधा के अनुसार पूजा करने की तिथि, मंदिर, समय व पूजारी घर बैठे ही तय करने में सुविधा होगी इसके साथ ही भण्डारे आदि के लिए ऑनलार्इन बुकिंग की भी की सकेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विगत तीन वर्षो से लगातार संतुलित विकास पर जोर दे रही हैं जिसमें दूरस्थ एवं पहाडी क्षेत्र का विकास करना सरकार की पहली प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप आज उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय लगभग 1 लाख 98 हजार तक पहुंच चुकी हैं जिसे सरकार निरन्तर बढाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने स्थानीय औषद्यियों एवं फलों की खेती करने पर भी बल दिया। साथ ही बागेश्वर के कीवी उत्पाक कृषकों को बधार्इ देते हुए अन्य कृषकों से भी अपील की कि नर्इ तकनीकि का समावेश करते हुए वे कीवी एवं सेब जैसे फलों का उत्पादन करें। उन्होंने कहा भारत में टन सेब की खपत के अनुरूप उत्पादन अतयंत नगण्य हैं अत: सभी को इस दिशा में सोचने की आवश्यकता हैं ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हों और अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि जनपद बागेश्वर आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद हैं जिसमें सांस्कृति एवं ऐतिहासिक पहलुओं का उभारने की जरूरत हैं, इसके लिए सरकार ने प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर से छडी यात्रा को भी शुरू किया हैं। उन्होंने कपकोट के विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल की मांग पत्र पर कहा कि सरकार वर्ष 2022 तक प्रत्येक गांव को सडक से जोडने की दिशा में कार्य कर रही हैं। मा0 क्षेत्रीय विधायक चन्दन राम दास द्वारा विभिन्न सिंचार्इ नहरों की मांग पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सिंचार्इ मंत्री के साथ बैठक करते हुए विचार विमर्श कर घोषणा करने का आश्वासन दिया गया साथ ही उन्होंने विकास खंड गरूड में ब्लॉक सभागार बनाने की भी घोषण की। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा अल्मोडा जनपद के जागेश्वर मंदिर की पेयजल योजना, जटगंगा के उद्गम स्थल को विकसित, जोगश्वर धाम के प्रवेश द्वार आरतोला का सौन्दर्यकरण तथा मोक्ष दाह हरति शव दाह प्रणाली का निर्माण, सीवर लार्इन का निर्माण करवाने की भी घोषणायें की गयी। इस अवसर पर मा0 परिवहन मंत्री यशपाल आर्या द्वारा जनपद बागेश्वर के लिए 5 बसों की संचालन की घोषणा की गयी, जो बागेश्वर से दिल्ली एवं देहरादून आदि क्षेत्र के लिए संचालित की जायेगी। उन्होंंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय सूबे के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर से बेहतर यातायात सुविधायें उपलब्ध कराना हैं। उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री का आभार करते हुए कहा कि उनके निर्देशन में जनपद बागेश्वर में नव निर्मित 132/33 विद्युत उपग्रह का संचालन संभव हो सका हैं जिससे स्थानीय जनता को बेहतर विद्युत सेवायें एवं तकनीकि युक्त विद्युत उपग्रह उपलब्ध हो सका हैं। इस अवसर पर मा0 विधायक चंदन राम एवं बलवन्त ंसिंह भौर्याल द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने क्षेत्र के संबंध में विभिन्न मांग पत्र मा0 मुख्यमंत्री को प्रस्तुत कियें।जिलाधिकारी रंजना राजगुरू द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी का जनपद आगमन पर हैलीपैड में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए अगवानी की गयी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा, पूर्व विधायक शेर सिंह गढिया, अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव, उपाध्यक्ष नवीन परिहार, अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल, राज्य मंत्री शमशेर सतपाल, ब्लाक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, गरूड हेमा देवी, कपकोट गोविन्द ंिसह दानू, सचिव उर्जा राधिका झॉ, जिलाधिकारी अल्मोडा नितिन भौदरिया, महानिदेश सूचना मेहरबान सिंह, पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल, प्रभागीय वनाधिकारी मंयक शेशर झॉ, मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, गरूड जयवर्द्धन शर्मा, काण्डा योगेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन सुरेश काण्डपाल द्वारा किया गया।

 

 

You may have missed