September 28, 2026

गुलदार के हमले से बाल2 बचा ग्रामीण एक खूंखार जानवर का लाईव वीडियो देखें पहली बार

बागेश्वर के कई क्षेत्रों में हिंसक गुलदार की धमक बनी हुई है। गुलदार अब तक कई लोगों पर जानलेवा हमला कर चुका है जबकि चार बच्चियों को निवाला बना चुका है। ताजा मामला आज दोपहर बाद का है। चैरा क्षेत्र में एक    जगदीश सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से बुरी तरह घायल व्यक्ति को ग्रामीण जिला अस्पताल लाये जहां उसका इलाज चल रहा है। डाक्टरों के मुताबिक घायल व्यक्ति को गुलदार ने जगह जगह नाखूनों से जख्मी किया हुआ है। काफी मात्रा में खून बहने से व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। अभी तक घायल को बचाने के लिये 80 टांके लगाये जा चुके हैं। फिलहाल उपचार किया जा रहा है। आपातकालीन चिकित्सा केन्द्र में घायल का इलाज कर रही डा0 राशिदा ने बताया कि घायल की हालत पर नियंत्रण नहीं हुआ तो हायर सेंटर रेफर करने की व्यवस्था की जायेगी। वहीं, हमले की सूचना के बाद वनाधिकारी आर के सिंह चैरा क्षेत्र   में पहुचे है।  यहाँ आपकेेओ बताते  चले कि बागेश्वर में गुलदार के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सितंबर महीने में गुलदार ने दो बच्चीयों पर हमला कर निवाला बनाया था। गुलदार अब तक जिले में चार बच्चों की जानें ले चुका है।

You may have missed