March 4, 2026

सल्ट में बिजली के तार टूटने से 2 झुलसे

अल्मोडा   गोविंद रावत ।  जिले के विकास खंड सल्ट के तल्ला सल्ट में गुरूवार रात से लाइट नही थी। भारी बारिश तेज हवा के चलने से 11000 बोल्टेज तार आपस टकराने से 7,8 घरो मे बिजली के उपकरण, बिजली मीटर फूक गये। बरिश के चलते लोगों के घरो मे अचानक दीवार, फर्श व छत पर करंट आने लगा। लोगों मे अफरा तफरी का माहौल बन गया । बडा हादसा होने से टला । करंट से झुलसे नीतू पुत्री आंनद सिंह निवासी टोटाम उम्र 14 , अशोक भटट पुत्र नवीन भट्ट निवासी – लोहडा उम्र 18 दोनो लोगों को ग्रामीण की मदद से रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया। युवक अशोक भटट हाथ झुलसा जब कि युवती नीतू 10 प्रतिशत झुलसी है। ग्रामीणों ने बिजली बिभाग को तत्काल सुचना दी। जिससे की लाईट बंद कर दी गयी।

You may have missed