Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

ब्रेकिंग : गरुड़ में बेमौसमी बरसात से दो मंजिला मकान ध्वस्त

बागेश्वर गरुड़ । उपजिलाधिकारी गरुड़ द्वारा अवगत कराया गया है कि रा0उ0नि0 गलई की रिपोर्ट के अनुसार आज प्रातः 10 बजे दूरभाष से प्राप्त सूचना में बताया गया है कि श्रीमती राधा देवी पत्नी केदार सिंह निवासी ग्राम फुरसाली रा0उ0नि0 गलई गरुड़ का आवासीय मकान दिनांक 21.03.2020 की बारिश से दिनांक 22.02.2020 को प्रातः 9 बजे क्षतिग्रस्त हो गया है। रा0उ0नि0 संजय कुमार ने  मौके पर जा कर जांच की है। उक्त चार कमरों का दो मंजिला पाथर छाया मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।किसी भी प्रकार की अन्य हानि व खाद्यान्न सामग्री क्षति नही हुई है।

ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह व युवक मंगल दल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने प्रशासन से पीड़ित को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Advertisement