March 3, 2026

अब कोट भ्रामरी मन्दिर देव दरबार में लगी काँग्रेसी नेताओँ की अपील( घात )

बागेश्वर गरुड़  ।  आज गरुड़ विकास खण्ड के ऐतिहासिक माँ कोट भ्रामरी मन्दिर में उत्तराखंड बचाओ देव याचना के संयोजक पूर्व कैविनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद व राज्य सरकार की नीतियों से तंग आकर अपनी लिखित फरियाद जनता को न्याय दिलाये जाने बाबत माँ भगवती के चरणों मे अर्पित की।
कल मन्दिर में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह से ही अनेको कार्यकर्ता मन्दिर में जमा होने शुरू हो गए।
कार्यकर्ताओं को माँ भगवती के दरबार मे सम्बोधित करते हुए मंत्री प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सर्व जन हिताय की राजनीति की हैं । और वर्तमान सरकारें जनता पर अपनी तुगलकी फ़रमाने आये दिन एक के बाद एक जबरदस्ती थोपती ही चली जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज विकास प्राधिकरण से जनता बेहद परेशान नजर आ रही हैं साथ मे हमारा संविधान पर व राज्य में नए भू अध्यादेश से एक नया खतरा बढ़ता जा रहा हैं। उन्होंने देवस्थानम विधेयक सहित अपने चरम पर पहुंच चुकी महंगाई का भी जिक किया।
पूर्व विधायक कपकोट व कांग्रेस के युवा तुर्क ललित फर्स्वाण ने कहा कि वर्तमान सरकार हमारी नीतियों के विरुद्ध चलकर व जनकल्याण कारी योजनाओं का दमन कर रही हैं। और हमारी आवाज को जबरन दबाया जा रहा हैं। बोले कि हमारे समाज मे एक बेहद प्राचीन परम्परा रही हैं कि जब राजा या बलवान व्यक्ति एक निर्बल की आवाज को दबाने की कोशिश करता हैं तो उसके सामने एकमात्र विकल्प देवदरबार ही बचता हैं। इसलिए हम आज यहाँ जमा होकर माँ भगवती से जनता के लिए न्याय की अपील करने यहाँ आये है।
श्री फर्स्वाण ने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ मन्दिर के अन्दर जाकर माँ भगवती की मूर्ति के सामने अपनी पार्टी के 34 सूत्रीय मांग पत्र को पढ़कर माता को सुनाया और न्याय करने के लिए उस पत्र को माँ के चरणों मे ही रखा गया।
यहाँ आपको बताते चले कि कांग्रेस की यह 17 दिवसीय यात्रा 15 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च को खटीमा में समाप्त होगी ।
मंत्री प्रसाद ने बताया कि इसबीच वे उत्तराखंड के प्रमुख मंदिरों में इसी तरह की याचना देवभूमि के देव् दरबार मे करते रहेंगे।
अब यह तो भविष्य में ही पता चल पायेगा की माँ भगवती किन 2 बिंदुओं पर न्याय करती है और किन 2 बिन्दुओ को रीव्यू करवाती हैं। यह देखना भी काफी दिलचस्प होगा कि कत्यूर की कुलदेवी माँ भगवती की घात किसको लगेगी व कौन उनके दरबार मे उनकी पूजा लेकर और कबतक उपस्थित होगा।
कार्यक्रम में रणजीत रावत सुन्दर बरौलिया लक्ष्मण आर्य उमेश पांडे हरीश भट्ट कैलाश पवार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

You may have missed