गरुड़ के पूर्व फौजी के खाते से उड़ाये 2 लाख
बागेश्वर गरुड़ । विकास खण्ड गरुड़ के भतड़िया के एक पूर्व फौजी को ए टी एम जालसाजों के एक गिरोह ने 2 लाख की चपत लगाने से क्षेत्र में कैशलेस व्यवस्था पर आजकल काफी चर्चा गर्म है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पूर्व सैनिक श्री नन्दन सिंह जीना पुत्र स्वर्गीय तेज सिंह जीना गांव भतड़िया पोस्ट आफिस द्यौनाई तहसील गरुड़ जनपद बागेश्वर दो दिन पूर्व अपने निजी कार्य से हल्द्वानी गए थे । जहाँ उन्हें कुछ रुपयों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने अपने जेब मे मौजूद अपना ए टी एम कार्ड निकाल कर कैश लेने हल्द्वानी स्टेट बैंक की शाखा में गए । जहाँ पर पहले से ही दो अनजान व्यक्ति अंदर मौजूद थे । उन्होंने ने एक अनजान व्यक्ति को अपना ए टी एम कार्ड थमाकर अपना भी कैश निकालने को कहा लेकिन उस व्यक्ति ने कैश निकालने के बाद बड़ी चालाकी से उनके कार्ड की क्लोनिंग कर कार्ड उन्हें थमा दिया और चलते बना। स्टेट बैंक हल्द्वानी की घटना 24 फरवरी की बताई जा रही हैं। उसके तुरंत बाद 24 वे 25 फरवरी को इन ठगों द्वारा एक लाख रुपए हल्द्वानी से और 90 हजार रुपए देहरादून से निकाले गए। बैजनाथ पुलिस प्रशासन को व बदलकर दो लाख रुपए दो दिन में निकाल लिए हैं ।
पीड़ित नन्दन सिंह ने बताया कि उन्होंने बैजनाथ पुलिस प्रशासन को व स्टेट बैंक गरुड़ को 25 फरवरी को सूचित व एफ आई आर दर्ज करा दी गई हैं।
इस सम्बंध में जब थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट से मोबाईल पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हमे उनका एक पत्र मिला है । जिस पर आगे की कार्यवाही जारी हैं। आगे कहा कि ये ए टी एम क्लोनिंग का मामला हैं । इसमे अपराधी वही कार्ड प्रयोग करते हैं जो कि आपके पास ओरिजनल होता हैं।
इसबीच हल्द्वानी पुलिस ने ठगों की तस्वीरों को सी सी टीवी कैमरों की मदद से फुटेज निकालकर जारी की हैं ।
क्षेत्रयीय जनप्रतिनिधियों ने इस घटना पर त्वरित कार्यवाही शुरू कर पीड़ित के पैसे वापस दिलाये जाने की मांग की हैं।
