रिठाड़ वन पंचायत में चलाया बृहद सफाई अभियान
बागेश्वर गरुड़ । बैजनाथ बन क्षेत्र अंतर्गत बन पंचायत रिठाड़ में आज एक सफाई अभियान की शुरुआत की गई ।
बन पंचायत रिठाड़ में आज समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से बन पंचायत के एक बहुत बड़े क्षेत्रफल में उग आए काँटेदार वृक्षों अनचाहा खेती का दुश्मन बन रहा कालाबासा आदि को समूल नष्ट किया गया।
सभी ग्रामवासियों ने आज दिनभर अपने वन पंचायत में श्रमदान कर घास के लिए नुकसानदेह साबित हो रहे खरपतवारों का भी जड़ से उखाड़कर शमन किया गया।
बन पंचायत सरपंच व जिलाध्यक्ष वन पंचायत विकास समिति बागेश्वर ने कहा कि इसका फायदा आने वाले घास के सीजन में सभी ग्रामीणों को मिल सकेगा साथ ही छोटे 2 स्कूली बच्चों के आने जाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा व जंगली जानवरों के नुकसान को भी इसकी मदद से कम किया जा सकेगा।
उन्होंने समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
