Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

एक्सपायरी सामग्री मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के निलंबन के निर्देश 

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र बावई का निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें कई अव्यवस्थाएं देखने को मिली। आंगनबाड़ी केंद्र में रखी गई खाद्य सामग्री भी एक्सपायरी मिली, जिससे नाराज होकर डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात कार्यकर्ता को हटाने और जिस दुकान से खाद्य सामग्री खरीदी गई उस दुकान को भी सीज करने के आदेश दिए। अगस्त्यमुनि ब्लॉक की ग्राम पंचायत बावई के आंगनबाड़ी केंद्र का जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा निरीक्षण किया गया। केंद्र में पाया कि यहां तैनात कार्यकर्ता प्रेमकला कुकरेती इन दिनों ट्रेनिंग पर हैं। जबकि डीएम के पूछने पर सहायिका बीना देवी द्वारा खाद्य सामग्री दिखाई गई। यह सामग्री एक्सपायरी डेट की मिली। इनमें सूजी, दूध पाउडर और दलिया आदि शामिल था। जब डीएम द्वारा सहायिका बीना देवी से पूछा गया कि किस दुकान से यह खाने का सामान लिया जाता है तो उसने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा ही चोपता की दुकान से यह सामान खरीदा जाता है। इससे नाराज डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमकला कुकरेती को निलंबन के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने उस दुकान को भी सीज करने के आदेश दिए जहां से यह सामान की खरीद हुई। पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा इसी आंगनबाड़ी केंद्र की इशानी 5 वर्षीय को गोद लिया गया है। यह बची कुपोषण की शिकार है, तथा देहरादून के हायर सेंटर में इस बालिका का जिलाधिकारी द्वारा इलाज भी करवाया गया है।

You may have missed

Advertisement