March 5, 2026

मल्ला मानिला मन्दिर के रास्ते को अज्ञात व्यक्ति ने अपना कब्जा किया। फिर लोगों को जज व डीजीपी बताकर घमकाया

अल्मोडा ।  जिले के विकास खंड सल्ट के मनिला पर्यटन में अपने आप मे प्रसिद्ध प्राचीन घार्मिक स्थल है। मानिला मे माँ का शक्तिपीठ देवी मन्दिर के मुख्य मार्ग मल्ला मानिला मंन्दिर मोटर मार्ग लगभग तीस वर्ष पुराना मोटर मार्ग है। मानिला मुख्य मार्ग पर अपने को डीजीपी व जज बताने वाले एक व्यक्ति द्वारा अवैध रुप से मोटर मार्ग, पैदल मार्ग बंद कर दिया है। मोटर मार्ग पर अपना कब्जा कर दिया। सल्ट क्षेत्र मे माँ मनिला देवी अपने एक प्रसिद्ध है। मल्ला मनिला देवी मन्दिर के मुख्य रास्ते पर अपनी कोठी बनाने वाले एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध रुप से कब्जा किया गया है। मंदिर समिति व संस्कृत महाविद्यालय समेत कई जनप्रतिनिघि व ग्रामीणों क्षेत्रीय जनता ने गहरी नाराजगी ब्यक्त की। जिलाधिकारी अल्मोडा को ज्ञापन भेजा। और जनप्रतिनिघि, स्थानीय जनता, ग्रामीणो ने आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। मन्दिर समिति के ट्रस्टीे रमेश पंत का कहना है कि कुछ समय पूर्व मल्ला मानिला मे एक व्यक्ति द्वारा जमीन खरीदी गई थी। उक्त व्यक्ति द्वारा यहाँ पर अपना मकान निर्माण किया। कुछ महीने पूर्व मन्दिर जाने वाले ब्रिटिश कालीन के समय में जिला पंचायत द्वारा पैदल रास्ते को उक्त व्यक्ति ने बंद कर दिया। इस ब्यक्ति से इस रास्ते को खोलने के लिए कहा गया तो अज्ञात व्यक्ति लोगों को जज और डीजीपी होने की घमकी देने लगा। इस ब्यक्ति ने पैदल रास्ते के अलावा मन्दिर जाने वाला लगभग तीस वर्ष पुराना रास्ता पर सीमेन्ट के खंभे लगा दिए। जब कि पुरानी कहावत में कहा जाता है कि लोग रास्ता बनाकर एक पुण्य काम करते हैं। यह एक घिनौना अपराघ है। जब यह रास्ता पीडब्ल्यूडी रानीखेत के अन्तर्गत है। मन्दिर मे संचालित संस्कृत महाविद्यालय , चैतन्य कुटीर के सरंक्षक समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिघि , व क्षेत्रीय जनता, ग्रामीणों ने इस रास्ते को बन्द करने मे गहरी नाराजगी जतायी। ज्ञापन भेजने रमेश पंत, चैतन्य कुटीर के संरक्षक 1008 चैतन्यानन्द महाराज चैतन्य कुटीर सन्यास आश्रम के क्षी बालकृष्ण जी महाराज , संस्कृत महाविद्यालय प्राचार्य डाः सतीश भटट, ललित, मोहित चन्द्र आदि लोग मौजूद थे।