April 22, 2026

अल्मोडा में डीएम ने किया कोरोना का मॉकड्रिल


अल्मोड़ा । 
कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम व तैयारियों को परखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल में एक सूक्ष्म माॅक ड्रिल की गयी। इसमें सर्वप्रथम कन्ट्रोल रूम में कोरोना वायरस संक्रमित संदिग्ध की सूचना मिली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण पीड़ित को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस दौरान डाक्टरों द्वारा संदिग्ध को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया और डाक्टरों की टीम द्वारा जाॅच की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ब्रीफिंग कर तैयारियों व कमियों के बारे में  चिकित्साधिकारियों से कन्ट्रोल रूम में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि माॅक ड्रिल से व्यवस्थाओं को परखने व कमियों के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि माॅक ड्रिल संतोषजनक रही। इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकि, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित, डा0 दीपाकंर डेनियल, डा0 आर0सी0 पंत, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित थे।