बागेश्वर में जनता कर्फ्यू को नहीं रहा शराब कारोबारियों का समर्थन
बागेश्वर। जिले के शराब कारोबारियों ने जनता र्कयू को समर्थन नहीं दिया। केमू स्टेशन के पास स्थित अंग्रेजी की शराब सुबह से खुली रही। इतना ही नहीं वहां शराब खरीदने वालों की भी भीड़ देखी गई। इधर गरुड़ में शराब की दोनों दुकाने बन्द रही । पूरे बाजार के बंद के बावजूद शराब की दुकान खोले जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर भी होती रही। जतना र्कयू होने के कारण पुलिस और प्रशासन भी कारोबारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। हालांकि लोगों में दुकानदारों के खिलाफ रोष व्याप्त था। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने अपनी नाराजी जताई है।
